JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से मंगलवार को सीआईडी करेगी पूछताछBy Admin Mon, 27 July 2026 05:26 PM

RANCHI : 14वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच में जुटी सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. उन्हें मंगलवार को सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. CID की ओर से जारी समन के तहत पूर्व अध्यक्ष से 14वीं JPSC परीक्षा से जुड़ी शिकायतों और जांच के दौरान सामने आए विभिन्न तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों के साथ उन्हें उपस्थित होने को कहा है.

अब तक मामले में गिरफ्तार और पूछताछ किए गए आरोपियों के बयानों के आधार पर एल. खियांग्ते का नाम सामने आया है. इसी क्रम में सीआईडी उनसे मामले की बारीकियों और निर्णय प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हासिल करेगी. गौरतलब है कि इससे पहले सीआईडी की टीम पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास पर छापेमारी भी कर चुकी है. अब समन जारी होने के बाद इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जांच एजेंसी उनसे 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ करेगी.