BIG BREAKING : CID दफ्तर पहुंचे एल खियांग्ते, मीडिया से बनाई दूरी By Admin Tue, 28 July 2026 11:33 AM

RANCHI : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे। वह ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर कार से सीआईडी दफ्तर पहुंचे, जहां पहले से ही उनकी मौजूदगी को लेकर हलचल थी।सीआईडी कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया ने एल खियांग्ते से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे कार्यालय के अंदर चले गए। JPSC से जुड़े मामले में सीआईडी की जांच जारी है। इसी बीच एल. ख्यांग्ते का सीआईडी कार्यालय पहुंचना कई तरह की चर्चाओं का विषय बन गया है। हालांकि, उनके कार्यालय पहुंचने के कारणों को लेकर फिलहाल सीआईडी या एल खियांग्ते की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मालूम हो कि सीआईडी 14वी सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओ में कथित अनियमिताओं और गड़बड़ियों को लेकर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेंगी। पिछले दिनों सीआईडी द्वारा एल खियांग्ते के जेपीएससी कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।