JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से दूसरे दिन भी CID ने 7 घंटे की पूछताछ, 31 जुलाई को फिर बुलाया By Admin Wed, 29 July 2026 07:45 PM

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया और जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी ली गई. देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई. 31 जुलाई को सीआईडी ने ख्यांगते को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है. जानकारी के अनुसार सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते से अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कॉपी मांगी है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके.  सूत्रों के अनुसार, CID अधिकारियों ने एल. ख्यांगते से परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और अन्य संबंधित मामलों पर सवाल पूछे. जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आवश्यकता पड़ने पर CID एल. ख्यांगते को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. हालांकि, एजेंसी की ओर से पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 
गौरतलब है कि सीआईडी से JPSC के पूर्व अध्यक्ष से मंगलवार को भी 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। 14 वीं JPSC मे गड़बड़ी से संबंधित की सवाल किए गए थे। हालांकि सीआईडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन जानकारी के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी से संबंधित की सवाल उनसे किए गए। इससे पूर्व सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष के आवास पर छापेमारी की थी और की दस्तावेज अपने साथ ले गए थे। सीआईडी की पूछताछ में हाजिर होने से एक दिन पहले एल. ख्यांगते ने मीडिया से कहा था कि वह सीआईडी को जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होनें कहा था कि जांच पारदर्शी तरीके से हो और जो भी दोषी हैं उनपर समुचित कारवाई की जाए। उन्होनें प्रथम JPSC से लेकर अबतक हुए सभी JPSC परीक्षाओं की भी जांच कराने की मांग की थी।