सीएम हेमंत ने दिए ग्रिड और ट्रांसमिशन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश कहा- जनता के साथ कोताही नहीं की जाएगी बर्दास्त By Admin Wed, 29 July 2026 08:14 PM

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली और चल रही विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने में आ रही हर एक बाधा को युद्ध स्तर पर दूर किया जाए. सीएम ने कहा कि आम जनता को निर्बाध बिजली मिलना सरकार की प्राथमिकता है. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) के अलावा हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिलों के उपायुक्तों को विशेष रूप से निर्देशित किया. ग्रिड और ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार में वन क्षेत्र या अन्य कारणों से आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान निकाला जाए.
समय-सीमा के भीतर पूरा हो काम
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित जिला पदाधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि उनके जिलों में बिजली विभाग से जुड़ी जितनी भी लंबित समस्याएं या योजनाएं हैं, उन्हें एक तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए. उन्होनें कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति में जिस तरह की भी समस्या है उसे त्वरित गति से दूर किया जाए। कहा कि की जगहों से यह भी शिकायत आ रही है कि बिजली बिल उपभोक्ताओं को ज्यादा जा रहा है, इसपर टास्क फोर्स बनाकर समाधान किया जाए। उन्होनें कहा कि की जगहों से यह लो वोल्टेज और बार-बार बिजली काटने की शिकायत आ रही है। इसपर भी युद्ध स्तर से काम किया जाए। उन्होनें अधिकारियों  को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसमिशन और पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग किया जाए,ताकि उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज या बार-बार बिजली कटने की समस्या से निजात मिल सके. जिन इलाके में ट्रांसमिशन लाइन कमजोर या पुरानी हो गई है उसे दुरुस्त कराया जाए।