छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत का बड़ा बयान : सरकार की है पैनी नजर, उचित समय पर ठोस निर्णय लेगी सरकार By Admin Tue, 04 August 2026 04:52 PM









RANCHI : जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े विवादों को लेकर छात्रों के जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे प्रकरण पर पूरी सतर्कता और पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, "सरकार की आंख भी है, नाक भी है और हाथ भी है।" यानी सरकार हर पहलू पर नजर रखते हुए राज्यहित में काम कर रही है।राज्य में जेपीएससी मामले को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण पर पूरी सतर्कता और पैनी नजर बनाए हुए है.सरकार हर पहलू पर नजर बनाए हुए है और पूरी तरह सजग रहकर राज्य के हित में काम कर रही है.छात्रों के जारी आंदोलन और उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर पहले से ही गंभीरता के साथ कदम उठा रही है.सीएम ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनकी जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के छात्रों और युवाओं को सरकार की साफ नियत और मंशा पर पूरा भरोसा होगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी स्तरों पर प्रशासनिक गतिविधियां जारी हैं और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।.जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक होगा निर्णय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी या अनिमियत्तता हुई होगी, उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने और सभी तथ्य निष्पक्ष रूप से सामने आने के बाद सरकार अपने निर्णय को सार्वजनिक करेगी.

ADVERTISEMENT
Advertisement