अभिनेता जावेद पठान को है महेंद्र सिंह धौनी के साथ काम करने की तमन्ना By Admin Thu, 06 August 2026 06:57 PM









RANCHI : झारखंड के धनबाद से निकालकर मुंबई में धूम मचा रहे अभिनेता जावेद पठान की दिली तमन्ना है कि वे एक बार किसी भी प्रोजेक्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करे। जावेद ने गुरुवार को एक मुलाकात के दौरान रिपोर्टर पोस्ट से बातचीत करते हुए कहा कि धौनी उनके लाइफ टाइम हीरो हैं। कहा कि विश्व के फलक पर कैप्टन कुल ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी दिली तमन्ना है कि किसी भी एक प्रोजेक्ट में वह माही के साथ काम करे। उन्होनें कहा कि झारखंड सिर्फ खान- खदानों के लिए ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में बहुत आगे जा सकता है। खेल के क्षेत्र में धौनी सहित कई खिलाड़ियों ने विशाव फलक पर तिरंगा लहराया है। 
फिल्म के क्षेत्र में भी झारखंड में संभावना ही संभावना 


जावेद ने कहा कि झारखंड की खूबसूरत वादियाँ, पहाड़, झड़ने किसी का भी मन मोह ले। उन्होनें कहा कि झारखंड में फिल्म के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। कहा कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही फिल्म के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाने की घोषणा की है। जिस चीज को शूट करने के लिए फिल्मकार देश-विदेश जाते हैं वह सभी झारखंड में मौजूद है। कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। जैसे रांची से क्रिकेट के क्षेत्र में धौनी ने झारखंड का नाम रौशन किया है उसी तरह फिल्म संस्थान हो जाए के बाद झारखंड की प्रतिभा विश्व फलक पर परचम लहराएगी। 


छात्र देश का भविष्य, सरकार उनकी मांगों पर करे विचार 
जावेद पठान ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंदोलन तभी होता है जब कुछ कमी रह जाती है। उन्होनें कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है। मैं राजनीतिक विषयों पर नहीं जाना चाहता लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूँ कि सरकार छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। 


स्पीकर से मिले जावेद पठान 
सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद अभिनेता जावेद पठान ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मुलाकात की। इस दौरान स्पीकर ने उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटों देकर किया। मौके पर सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक टी राजा भी उपस्थित थे। जावेद ने स्पीकर को सरकार की तरफ से सिनेमा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर बधाई दी और कहा कि झारखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement