मध्य विद्यालय, कुजू के सामने अतिक्रमण हटाने के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटमBy Admin Thu, 06 August 2026 08:06 PM









कुजू। रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को मांडू अंचल प्रशासन ने कुजू चौक स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के सामने सड़क किनारे  अतिक्रमण को हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अंचल निरीक्षक (सीआई) सुभाष प्रजापति के नेतृत्व में पब्लिक हाई स्कूल, डटमामोड़ परिसर में संचालित डेली मार्केट का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही, डेली मार्केट के स्थानांतरण के लिए कुजू चौक स्थित साप्ताहिक बाजार परिसर का भी स्थल निरीक्षण किया गया।
सीआई सुभाष प्रजापति ने बताया कि फिलहाल डेली मार्केट के स्थानांतरण के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद उपयुक्त स्थल का चयन कर डेली मार्केट को स्थानांतरित किया जाएगा।
इधर, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के मुख्य द्वार एवं बाउंड्री के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
प्रशासन ने बताया कि विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा आम राहगीरों को अतिक्रमण के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT
Advertisement