कुजू पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूकBy Admin Thu, 06 August 2026 08:11 PM









कुजू। कुजू पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्ती अभियान चलाया। साथ ही, कुजू चौक स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को
साइबर अपराध व महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों ने डटमामोड़ से कुजू चौक तक पैदल गश्ती अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
गश्ती के दौरान आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिलाओं से संबंधित अपराध तथा महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस ने बच्चों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति सजग बनाना तथा समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करना है। इस अवसर पर ओपी के ओमकार पाल, राजेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप रजक, आरएन शर्मा शामिल रहे। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य मिंटू कुमारी, शिक्षक रिंटू बनर्जी, लाल मोहम्मद सोहराय रविदास, किशुन प्रजापति, यास्मीन एक्का, वीणा पांडेय, मंजू लता ने कुजू ओपी पुलिस द्वारा  चलाया गया जागरूकता अभियान को लेकर आभार जताया।

ADVERTISEMENT
Advertisement