JPSC-JSSC PROTEST: अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दी भर्ती होने की सलाहBy Admin Fri, 07 August 2026 05:19 PM









Ranchi: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में अनिश्चितकासील भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ती नजर आई. मेडिकल टीम ने जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. हालांकि देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे. उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन नहीं रुकेगा. प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड शुगर स्तर लगातार गिर रहा है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखना और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है. इधर  उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर समर्थकों और आंदोलनकारियों में भी चिंता बढ़ गई है. डॉक्टरों ने समय रहते इलाज कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस को 24 घंटे के लिए प्रोटेस्ट स्थल पर लगा दिया गया है ताकि किसी भी स्थिती में छात्रों को मेडिकल हेल्प मिल सके.

ADVERTISEMENT
Advertisement