




RANCHI: श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 211 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। आज का भंडारा पवन अग्रवाल के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था।
मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा एवं पवन अग्रवाल तारा अग्रवाल के परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। ज्ञातव्य है कि श्याम भंडारे का भोग निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ बनता है। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में बेसन कचौड़ी आलू मिक्स झोलदार सब्ज़ी केसरिया जलेबी आइसक्रीम खीर चूरमा का भोग लगाया गया।
श्री श्याम भंडारे में मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी अध्यक्ष गोपाल मुरारका वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल यजमान परिवार के पवन तारा देवी विकास रितिमा शास्वत शलोक अग्रवाल एवं मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा स्नेह पोद्दार अनुज मोदी अमित सरावगी अंकित सिंह हर्ष मिश्रा मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
रविवार को कमला एकादशी
रविवार 9 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की कमला एकादशी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रातः कालीन दिव्या सिंगर मण्डल अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में होगा इसके बाद एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 से प्रारंभ होगा।
मंगलवार को श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 11 अगस्त मंगलवार को 4.30 बजे से 216 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।



