हरियाणा की शराब लदा ट्रेलर रामगढ़ में जब्त, 1236 बोतलें बरामदBy Admin Sat, 08 August 2026 07:30 PM







मांडू(रामगढ़)। मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब लदे एक ट्रेलर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रेलर संख्या JH02BU-6500 की जांच के दौरान 103 कार्टन में कुल 1236 बोतल शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 927 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेलर में शराब लोड है और वह मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा में खड़ा है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी मांडू सदानंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रेलर की जांच की। जांच के दौरान ट्रेलर के डाला में रॉयल स्टैग की 103 कार्टुन शराब बरामद हुई। शराब की बोतलों पर "For Sale in Haryana Only" अंकित था। पुलिस ने शराब के संबंध में चालक से वैध कागजात की मांग की, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
इसके बाद पुलिस ने शराब समेत ट्रेलर को जब्त कर मांडू थाना ले आई। मामले में मांडू थाना कांड संख्या 180/26, दिनांक 08 अगस्त 2026 दर्ज कर उत्पाद अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, सुकमणी, पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement