तोपा के जंगल में सीआईएसएफ का धावा, 700 टन से ज्यादा अवैध कोयला बरामदBy Admin Sat, 08 August 2026 07:31 PM







कुजू(रामगढ़)। सीसीएल तोपा परियोजना से सटे केरीबंदा-मंगरदाहा जंगल में शनिवार को अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की। जवानों ने जंगल के सुनसान इलाकों में छापेमारी कर अलग-अलग जगहों पर जमा 700 मीट्रिक टन से अधिक अवैध कोयला बरामद किया। इतनी बड़ी मात्रा में कोयला मिलने से इलाके में अवैध खनन के कारोबार का अंदाजा लगाया जा रहा है। सीआईएसएफ डीआईजी सुमंत सिंह के निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय के नेतृत्व में जवानों ने वन क्षेत्र में अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन स्थलों के आसपास कई पाइप भी मिले। बरामद कोयले को जेसीबी की मदद से वोल्वो डंपर में लादकर स्थानीय सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। अवैध खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और कोयला चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा, तोपा परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, डिस्पैच ऑफिसर निलेश कुमार, इंस्पेक्टर शंकर राम, कुंवर महतो समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
 

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement