बिग ब्रेकिंग : छात्रों ने गाया सामूहिक राष्ट्रगान, सदन छोड़ छात्रों से मिलने पहुंचे जयराम By Admin Mon, 10 August 2026 01:08 PM







RANCHI : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों ने आंदोलन की नई इबादत लिखी है। दिल्ली के जंतर मंतर से इतर झारखंडी छात्रों में आंदोलन का एक ऐसा स्वरूप पेश किया है जो महात्मा गांधी के सत्याग्रह की याद दिलाता है। विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों  ने सड़क पर एकत्रित होकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया। आंदोलन में कई अभिभावक भी देखे गए। उन्होनें भी राष्ट्रगान में छात्रों का साथ दिया। इतना ही नहीं छात्रों के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों नें भी राष्ट्रगान का सम्मान किया।

इन सबके बीच JLKM के डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे. उन्होंने विधानसभा के बाहर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों एवं आंदोलन को लेकर बातचीत की. छात्रों ने विधायक के समक्ष परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को रखा. इस दौरान जयराम महतो ने छात्रों की बात सुनी और उनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement