Big Breaking:छात्रों पर अब गिरे आंसू गैस के गोले, देवेन्द्र महतो का ऐलान- अब सिर्फ मुख्यमंत्री से ही होगी बातBy Admin Mon, 10 August 2026 03:10 PM







Ranchi :  विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली। अपनी मांगों को लेकर लगातार विधानसभा की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बावजूद अभ्यर्थी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।अभ्यर्थी लगातार अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने की कोशिश कर रहे हैं और मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। JLKM के वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने ऐलान किया है कि अब सिर्फ छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात होगी। उन्होनें कहा कि जिस तरह से प्रशासन के द्वारा कंटीले तयार से बेरिकेटिंग की गई है, ऐसा लग रहा है कि छात्र नहीं बल्कि दुश्मन देश के लोग आ रहे हैं।

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का महा-आंदोलन आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. 24 जिलों से आया छात्रों का हुजुम हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए  विधानसभा तक पहुंच गये हैं. छात्रों का हुजूम विधानसभा तक पहुंच गया है. उन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक दिया है. बैरिकेडिंग करके प्रशासन ने छात्रों को वहीं रोका है. हालांकि कुछ छात्र विधानसभा परिसर में भी बैठ गये हैं और वहीं धरना दे रहे हैं. वहीं छात्र प्रदर्शन करते हुए फिर से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. 


इससे पहले वहां योगदा कॉलेज के सामने लगे बैरिकेड को अभ्यर्थियों ने तोड़ा दिया है. कॉलेज के सामने लगाए गए 7-8 बैरिकेड छात्रों ने तोड़ गिया है. वे फिर से विधानसभा की ओर लगे हैं. हालात बिगते हुए दिख रहे हैं. बड़ी संख्या में छात्र फिर आगे बढ़ रहे हैं. वहीं प्रशासन ने छात्रों के इस आंदोलन में संयम बनाए रखा है. वो छात्रों को समझाने में लगी है कि इस तरह हिंसक प्रदर्शन ना करें बल्कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें.वहीं पुराने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग को पार करते प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. जिसमें कुछ छात्रों को चोट आयी है.

जबकि एक छात्र के सिर में हल्की चोट आयी है. साथी छात्रों ने गमछे से उसका सिर बांध दिया. वहीं कुछ छात्रों ने पुलिस वालों को भी पीटा है और उसे चोट आयी है. वहीं भीड़ में पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही हैं. मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. सड़क पर जूते और चप्पल फैले हुए हैं.  इधर विधानसभा के पास बैरिकेड लगा दी गयी है. सुबह 10 बजे शुरू हुआ मार्च विधानसभा के 200 मीटर दूर आकर थम चुका है. जयराम महतो के समझाने के बाद छात्र सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं. वहीं कुछ छात्र सड़क के किनारे बैठे हुए हैं.

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement