
रांची: झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सदन मेँ जमकर हंगामा और नरेबाजी हुई. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेळ में आकर नारेबाजी की. हंगामे के बीच स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने सदान की कार्यवाही को 12बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सत्र आहूत है. छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. सदन में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों के साथ जो वार्ता हुई थी उसपर सकारात्मक जवाब दिया. इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो रहा था. लेकिन भाजपा के कुछ अराजक तत्वों ने आकर आंदोलन को हाइजैक किया और उपद्रव मचाया. उन्होंने कहा कि सरकार सदन में पूरी बात रखे और छात्रों की मांग पर पुनर्विचार करें.