*श्री श्याम मंदिर में खाटूनरेश का सावन सिंधारा उत्सव*मनाया गया By Admin Fri, 14 August 2026 07:32 PM

राँची 14 अगस्त : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में आज बाबा श्री श्याम का सिंधारा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ प्रातः कालीन मंदिर के पट 5:00 बजे खुले इसके बाद 5:30 बजे मंगला आरती की गई। मंगला आरती के बाद मंड के पर्दे लगाकर बाबा श्री श्याम का श्यामल रूप का श्रृंगार किया गया। ज्ञातव्य है की हरियाली अमावस्या के बाद से बाबा श्री श्याम भक्तों को श्यामल रूप में दर्शन दे रहे हैं। 8: 30 बजे की श्रृंगार आरती और इसके बाद दोपहर 12:15 बजे की विश्राम आरती के बाद सभी मंड के पर्दे पट लगाए गए।
तिलक श्रृंगार हेतु मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने अपने हाथों से बाबा श्री श्याम का केसर चंदन तैयार किया। दोपहर के बाद बाबा श्याम का केसर चंदन तिलक श्रृंगार मण्डल अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। खाटूधाम की परंपरा के अनुसार आज बाबा श्री श्याम का सिंजारा (सिंधारा) उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
बाबा श्री श्याम को नवीन पोशाक बागा पहनाकर कोलकाता से मंगाए गए मोती गुलाब तुलसीदल की मोटी मोटी मालाओं से श्रृंगार किया गया। 5:00 बजे के बाद जब भक्तों ने  बाबा के दर्शन किए तो भक्त भाव विभोर होकर हारे के सहारे की जय खाटूनरेश की जय जयकारों से अपने आराध्य को निहार रहे थे। सावन सिंधारा उत्सव के अवसर पर आज मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज खेतान ने बाबा श्री श्याम को विभिन्न प्रकार का मिष्ठान एवं नमकीन का विशेष भोग लगाया। इसके बाद आए हुए भक्तों के बीच विशेष प्रसाद का वितरण किया गया एवं संध्या 7:00 बजे ग्वाल आरती की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका उपाध्यक्ष अशोक लाडिया महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनीया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस झंडोत्तोलन समारोह
हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में प्रातः 9:00 बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया जाएगा। 
श्री श्याम भंडारा
श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में शनिवार 15 अगस्त को संध्या 5:00 बजे से 212 वाँ श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया है। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है।
उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।