अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तारBy Admin Sun, 16 August 2026 04:26 PM

रांची: कांके के पिठोरिया निवासी एक युवती ने 15 अगस्त को कांके थाने में आवेदन देकर पिठोरिया निवासी 24 वर्षीय सोरेम लिंडा उर्फ विजय लिंडा के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर कांके थाना कांड संख्या 139/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कांड की जांच के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सोरेम लिंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों मोबाइल को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया। छापामारी दल में पिठोरिया थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।