
RANCHI: छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बड़ा एलान किया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि JPSC और JSCC में सुधार के लिए IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होनें TDPL द्वारा कराई गई परीक्षाओं, प्रकाशित की गई रिजल्ट और TDPL के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को रद्द करने की घोषणा की।
राज्य सरकार ने JSSC-CGL की परीक्षा की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट के अन्य साथियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। इसमें परीक्षा को रद्द करने के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श किया। मालूम हो कि सरकार ने आज छात्र प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगों पर विचार करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में दिन के दो बजे से बैठक बुलायी थी।
हालांकि छात्रों की सरकार के मंत्रियों की वार्ता नहीं हो सकी। छात्रों के साथ बातचीत से पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के अन्य मंत्रियों केसाथ विमर्श करना जरूरी समझा। अब सरकार अपने फैसले से छात्र प्रतिनिधियों को अवगत कराएगी।
सीएम ने कहा कि पोर्टल पर छात्र, अभिभावक सुझाव दे सकते हैं। रिफॉम्स के लिए अमिताभ कौशल की अध्यक्षता मेें कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है. 14 वीं जेपीएससी पीटी पहले ही सुलझ गयी थी। बैगलॉग की भी बात सुलझ गयी थी।
कई नियुक्तियां हुई है, उस पर अंतिम सहमति नहीं बनी थी। इस विषय का पटाक्षेप के लिए कैबिनेट की विशेष बैठक की। टीडीपीएल द्वारा ली गयी परीक्षाएं, टीडीपीएल की जितनी भी गतिविधियां हुई है,रद्द किया जाता है। जेएसएससी सीजीएल की रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच कराएंगे।