JSSC CGL के सैकड़ों सफल अभ्यर्थी सड़क पर उतरे, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली तिरंगा यात्राBy Mid Time Bureau Thu, 20 August 2026 06:55 PM

Ranchi: रांची में JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ सैकड़ों सफल अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। 2025 में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

हाथों में तिरंगा लिए अभ्यर्थियों के चेहरों पर सरकार के फैसले को लेकर आक्रोश साफ नजर आया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और लोगों की भीड़ मौजूद रही। वहीं, किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

मोरहाबादी से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन अब राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है।