हेमंत कैबिनेट की बैठक 25 अगस्त कोBy Mid Time Bureau Fri, 21 August 2026 06:23 PM

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 25 अगस्त को होगी। बैठक प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने यह जानकारी दी है। बैठक मंगलवार को 3 बजे से होगी। इस बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेगी। जानकारी के अनुसार MMDR बिल के खिलाफ झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय भी कैबिनेट की इस बैठक में लिया जा सकता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही यह घोषणा कर दी है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद से पारित MMDR बिल झारखंड के लिए हितकारी नहीं है। उन्होनें कहा था कि सरकार इस बिल के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजेगी।

ADVERTISEMENT
Advertisement