

समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य रौशन लाल चौधरी एवं सदस्य सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे।बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नियोजन विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग, कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, जिला परिवहन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, वाणिज्य कर विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान समिति द्वारा विभागवार योजनाओं की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों की नियमित निगरानी एवं अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक उपकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।
पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में जिले में संचालित सड़क निर्माण योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली गई
भवन निर्माण विभाग एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की समीक्षा के दौरान जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी
लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान आहार जीर्णोद्धार सहित अन्य सिंचाई योजनाओं की जानकारी ली गई। योजनाओं की प्रगति एवं उनके उपयोग से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
