अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारीBy Mid Time Bureau Wed, 26 August 2026 06:37 PM

रांची: हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हटिया निवासी सुब्रोतो भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महानगर प्रभारी धर्मराज कुजू, महानगर अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने अभिजीत हालदार को जिला सचिव तथा सुब्रोतो भट्टाचार्य को हटिया प्रखंड महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज के सक्रिय एवं समर्पित लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। अभिजीत हालदार और सुब्रोतो भट्टाचार्य के अनुभव एवं जनसेवा की भावना से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी। नेताओं ने दोनों के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
Advertisement