रक्षाबंधन से पहले रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशिBy Mid Time Bureau Thu, 27 August 2026 11:35 AM

Jharkhand: रक्षाबंधन से पहले रांची जिले की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है। जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं को इस भुगतान का लाभ मिला है। प्रत्येक लाभुक के खाते में 2500 रुपये की राशि आधार आधारित डीबीटी के जरिए सीधे भेजी गई है। इस तरह रांची जिले की महिलाओं के खातों में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इस भुगतान में शामिल किया गया है। कांके की 31,620, टाउन अर्बन क्षेत्र की 26,042, मांडर की 23,008, सिल्ली की 21,335, बेड़ो की 20,620 और रातू की 20,427 लाभुक महिलाओं को योजना की राशि मिली है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि पात्र लाभुकों तक राशि समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

प्रशासन का कहना है कि पात्र महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है। यानी रक्षाबंधन से पहले रांची की करीब चार लाख महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि पहुंच गई है।

ADVERTISEMENT
Advertisement