
Ranchi: संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने संताली भाषा से संबंधित विभिन्न विषयों और मांगों को रखा।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भाषा से जुड़े मामलों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया और इन मुद्दों पर जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।