
बिहार और झारखण्ड के बीच 26 वर्ष पुराना सोन नदी विवाद सुलझा, गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुआ MoU
NEW DELHI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में, आज नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे को सुलझाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU पर हस्ताक्षर के समय बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ दोनों राज्यों और गृह मंत्रालय के संबंधित अधिकारी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद थे। इस समझौते के बाद 26 वर्षों से बिहार और झारखण्ड के बीच सोना नदी के जल को लेकर चल रहे विवाद का पताक्षेप हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है.
26 वर्षों से लंबित विवाद का अंत : सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस समझौते को बिहार और झारखण्ड के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि बिहार और झारखंड के बीच सोन नद के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया। आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CRPaatil एवं झारखंड के मुख्यमंत्री श्री HemantSorenकी उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी।
इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।