खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने की सीएम से मुलाकात By Mid Time Bureau Thu, 03 September 2026 07:00 PM

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 08 सितंबर 2026 को रांची स्थित रेडिसन ब्लू  होटल में "APPLICATION OF ARTIFICIAL INTELLIGENCE AND MACHINE LEARNING IN GEOLOGY AND MINING विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी" में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस मौके पर निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, एमडी JEMCL वरुण रंजन एवं निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ उपस्थित रहे।