रामगढ़ एवं हजारीबाग जिले को जोड़ने वाला गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल दो दिनों के लिए बंद By Mid Time Bureau Fri, 04 September 2026 06:01 PM

रामगढ़ एवं हजारीबाग जिले को जोड़ने वाला गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल दो दिनों के लिए पुल पर मरम्मती कार्य को लेकर शनिवार 02 बजे दिन से रविवार तक पूरी तरह से बाधित(बंद) रहेगा। वाहनों का आवागमन नही होगा। उक्त बातें अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के एसओसी नासिर तौहिद ने कही। उन्होंने बताया कि दामोदर पुल पर जगह-जगह पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। जिससे लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। जान जोखिम में डालकर लोग पुल से गुजरते है।लोगों की उक्त परेशानी को देखते हुए पुल की मरम्मति कार्य करने का निर्णय लिया गया है। जिसके मद्देनजर दामोदर पुल पर शनिवार 02 बजे दिन से गड्ढों को भरने के लिए जेसीबी और पीसीसी का कार्य आरंभ किया जाएगा। लिहाजा दामोदर पुल पर वाहनों का आवागमन को शनिवार को 02 बजे दिन से रविवार तक वाहनों का परिचालन मरम्मति कार्य प्रभावित न हो इसके लिए पूरी तरह बंद किया जाएगा।