पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी विक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल, प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया By Mid Time Bureau Tue, 08 September 2026 11:12 AM

रांची: पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के उद्देश्य से जेसीआई रांची उड़ान  द्वारा मोरहाबादी स्थित सब्जी बाजार (वेन्डर मार्केट) में सब्जी बिक्रेताओं एवं श्रमिकों के बीच स्टील की बोतलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष डॉ.प्रिया लखोटिया एवं सचिव पूजा बुधिया के साथ ट्विंकल छावछरिया, खूशबू भाला एवं सारिका सिंह ने अपने हाथों से सब्जी बिक्रेताओं और श्रमिकों को स्टील की बोतलें वितरित कीं।
इस अवसर पर डॉ. प्रिया लखोटिया ने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं। प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर स्टील की बोतलों का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता की दृष्टि से भी लाभदायक है। जेसीआई रांची उड़ान का प्रयास है कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनें।


सब्ज़ी बाजार में काम करने वाले श्रमिकों एवं विक्रेताओं ने भी इस पहल की सराहना की और स्टील की बोतलों का उपयोग करने का संकल्प लिया। “प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण बचाएं” के संदेश के साथ जेसीआई रांची उड़ान की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है।