
DHANBAD : धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड में मंगलवार की अहले सुबह अचानक भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। भू-धंसान की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो बच्चे और छह महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। भू-धंसान के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही.
घर धंसने से एक बच्चे की मौत, अन्य की हालत चिंताजनक
सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए निकट के अस्पताल भेजवाया गया. जहां सभी की हालात चिंताजनक बनी हुई है. इसमें एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना के संबध में बताया जाता है कि सिजुआ 10 नंबर मोड़ निवासी गुडु बहादुर, पत्नी चॉद देवी अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर में सोये हुए थे. तभी लगभग 4:30 एक जोरदार आवाज हुई और पुरा घर समेत सभी लोग जमीन में समा हो गये.
इलाके को पहले ही डेंजर जोन घोषित किया गया था
आवाज इतनी जोरदार थी कि पास पड़ोस के लोगों की नींद खुल गयी और सभी लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गये. इस दौरान यहां पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया. भागम भाग की स्थिति उत्पन्न हो गया. बताते चले कि सिजुआ 10 नंबर मोड़, जोगता मोड़ आस पास इलाके को बीसीसीएल डेंजर जोन के रूप में चिंहित कर इलाका खाली करने का सूचना जारी कर चुकी हैं. कतरास धनबाद मुख्य मार्ग को आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया है जिससे दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गयी है.