किसी की बदली जगह, किसी की नई जिम्मेदारी... झारखंड पुलिस महकमे में 459 कर्मियों का बड़ा तबादलाBy Mid Time Bureau Thu, 10 September 2026 02:12 PM

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। जिले में कुल 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों की नई जगहों पर तैनाती की गई है। इस सूची में 261 पुरुष आरक्षी, 72 महिला आरक्षी और 126 हवलदार शामिल हैं।

तबादले के बाद अब इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, ओपी, पिकेट और अन्य पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी संभालनी होगी। विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है।

वहीं, जिन अधिकारियों के अधीन इन पुलिसकर्मियों की नई तैनाती हुई है, उन्हें भी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यानी तबादले के साथ ही अब नई जगहों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।