
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई और झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए दुर्गा सोरेन के संघर्ष और झारखंड के लिए उनके योगदान को नमन किया।
हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में दुर्गा सोरेन को अपना बड़ा भाई, अभिभावक और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि दादा ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी अस्मिता और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया।
उन्होंने लिखा कि दुर्गा सोरेन का संघर्ष, उनके विचार और जुझारूपन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं और आने वाले समय में भी उनकी विरासत लोगों को रास्ता दिखाती रहेगी।
अपने संदेश के आखिर में हेमंत सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन को नमन करते हुए लिखा “स्व. दुर्गा सोरेन अमर रहें! जय झारखंड!”