जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला ‘संसद रत्न’ सम्मानBy Mid Time Bureau Fri, 11 September 2026 06:34 PM

NEW DELHI : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को उनके संसदीय कार्यों और सदन में प्रभावी योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान लगातार पांचवीं बार प्रदान किया गया।सांसद विद्युत वरण महतो को यह उपलब्धि संसदीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने के लिए मिली है। लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार प्राप्त करना उनके संसदीय प्रदर्शन की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस सम्मान के बाद जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सांसद को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे जमशेदपुर के लिए भी गौरव का विषय बताया है।