
चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र के लेपसर स्थित आदित्य ईंट भट्ठा के पास बुधवार सुबह बाल विकास स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल बस विद्यार्थियों को लाने के लिए हर्रा गांव जा रही थी।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के क्रम में बस सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई विद्यार्थी सवार नहीं था। हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बस को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।