झारखंड कैडर के IPS संजय ए. लाठकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने महानिदेशकBy Mid Time Bureau Wed, 16 September 2026 11:32 AM

झारखंड कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग का महानिदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 15 सितंबर को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक, संजय लाठकर की नियुक्ति लेवल-16 में की गई है। वह इस पद पर 30 सितंबर 2028 तक रहेंगे। हालांकि, इससे पहले अगर कोई नया आदेश जारी होता है, तो कार्यकाल उसी के अनुसार समाप्त हो जाएगा।

उनकी नियुक्ति के लिए इंस्पेक्टर जनरल (सिक्योरिटी) के पद को अस्थायी तौर पर अपग्रेड किया गया है। इस पद का स्तर पहले लेवल-14 था, जिसे बढ़ाकर लेवल-16 किया गया है।

संजय ए. लाठकर झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिदेशक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह केंद्र स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी दायित्व संभालेंगे।