हैदराबाद से इलाज के बाद कुछ दिन पहले ही रांची लौटी थीं रुपी सोरेन, फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्तीBy Mid Time Bureau Fri, 18 September 2026 01:22 PM

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि रुपी सोरेन कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से रांची लौटी थीं। वह वहां इलाज के लिए नहीं, बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गई थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ हैदराबाद गए थे।

रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत सामान्य थी, लेकिन गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत हिल व्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज और निगरानी जारी है। उनकी तबीयत को लेकर अभी अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।