पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री बिमला प्रधान का निधनBy Mid Time Correspondent Fri, 18 September 2026 10:06 PM

रांची: पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री बिमला प्रधान का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने संफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था।
बिमला प्रधान वर्ष 2009 से 2014 तक सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।