रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजलीBy Mid Time Correspondent Sat, 19 September 2026 09:12 AM

रांची: राजधानी रांची के लोगों के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति को लेकर जरूरी सूचना है। आरडीएसएस परियोजना के कार्य और पेड़ों की छंटाई के कारण शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से विभिन्न फीडरों में निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन लिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
टाटीसिलवे फीडर के जोरार पाहन टोली में सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं तुपुदाना उपकेंद्र के सतरंजी फीडर से जुड़े तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
हटिया के ओबरिया फीडर से जुड़े ओबरिया, चंदाघासी और प्रगति नगर में भी इसी अवधि में पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कृष्णापुरी रोड नंबर पांच में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, रोड नंबर नौ चुटिया में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक और छठ तालाब के पास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा नामकुम बाजार-पत्रा टोली, कोकर बैंक कॉलोनी, इलाही बक्स, अयोध्यापुरी, न्यू मोरहाबादी, बरियातू और आरके मिशन फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।