राहुल गांधी के झारखंड दौरे में आदिवासी संवाद से संगठन तक फोकस, खूंटी और रांची में होंगे दो अहम कार्यक्रमBy Mid Time Bureau Sat, 19 September 2026 11:41 AM

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान दो अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों से लेकर पार्टी संगठन तक पर चर्चा होगी।

राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम पेसा नियमावली के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेसा कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने और पारंपरिक ग्राम सभाओं की भूमिका को लेकर बातचीत होगी।

वहीं रांची में राहुल गांधी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों के परिजनों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

कांग्रेस नेताओं की ओर से इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अब नवंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी के झारखंड दौरे के दौरान खूंटी और रांची में इन कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की जा रही है।