मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन पर अजय राय ने जताई संवेदनाBy Mid Time Bureau Thu, 24 September 2026 07:46 PM

रांची। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निधन पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सह प्रभारी एवं झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अजय राय धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे और दिवंगत तृषा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

अजय राय ने कहा कि तृषा सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।