
रांची: रांची में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुगम यातायात व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन लोगों को “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया गया।
रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर और रिंग रोड के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया। इनमें हिनू चौक, चांदनी चौक, किशोरी यादव चौक, मिशन चौक, सेटेलाइट चौक, सेक्टर-2, आईटीआई बस स्टैंड, तिरिलता चौक, हाई स्कूल बजरा, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, जुमा पुल, बूटी मोड़ और कांटाटोली चौक सहित कुल 15 स्थान शामिल रहे।
तिरिलता चौक पर पुलिस अधीक्षक यातायात रांची के साथ पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण रांची ने स्वयं मौजूद रहकर आम लोगों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान ट्रक, चार पहिया वाहन, ऑटो-टोटो, दोपहिया वाहन चालकों के अलाव
