
रांची: बिजली सुधार कार्य, आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) तथा अन्य आवश्यक कार्यों के कारण बुधवार को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन लिया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-5डी, आलू गोदाम के आसपास, गायत्री सोसाइटी, आंगन पैलेस, बढ़ई बाजार चौक, कोकर के घोप बारी, डेला टोली और कोकर डिवीजन ऑफिस के पास बैंक कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 केवी कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कृष्णापुरी, हरिकापुरी, अयोध्यापुरी और विश्ववासीनी नगर में बिजली नहीं रहेगी।
मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक पार्क प्राइम होटल, मोरहाबादी सब्जी मार्केट, जतरा टांड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
आलम हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आलम हॉस्पिटल, नयार मस्जिद गली, पहाड़ साइड और आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
इसी तरह मोरहाबादी-बोड़ेया रोड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक जुड़िया मॉल, दुर्गा मंडप, बोड़ेया रोड, मोरहाबादी और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ईशानगर-मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। वहीं 11 केवी रातू स्कूल फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ललित ग्राम, गोविंद नगर, कमड़े, तिलता, फ्रेंड्स कॉलोनी और हरिकापुरी इलाके में पावर कट रहेगा।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है।