सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग को मिला ‘Strategic Communication Leadership Award’By Mid Time Bureau Sat, 03 October 2026 06:56 PM

रांची/नई दिल्ली: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग को नई दिल्ली में आयोजित ET Business Excellence & Leadership Summit 2026 में प्रतिष्ठित ‘Strategic Communication Leadership Award’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संचार के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों तथा पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच तैयार करने के लिए प्रदान किया गया।

भव्य समारोह में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने ईटी के मंच से यह सम्मान प्रदान किया। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग, आलोक कुमार गुप्ता और मैनेजर (सीडी) मयंक कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कंपनी के अनुसार, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीसीएल ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों का उद्देश्य कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी ढंग से स्थापित करना है।

विभाग की प्रमुख पहलों में नए सीसीएल लोगो और टैगलाइन की डिजाइनिंग एवं क्रियान्वयन, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, ‘कबाड़ से कंचन’, ‘War Against Wastage’, National PR Conclave तथा कोलकर्मियों के जज्बे को समर्पित Customized Postal Stamp जैसी पहल शामिल हैं।

सीसीएल के अनुसार, हाल के वर्षों में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कंपनी से संबंधित समाचारों की गुणवत्ता और संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही मीडिया संबंधों को भी नया आयाम मिला है। कंपनी ने इस सम्मान को प्रभावी संचार, नवाचारपूर्ण प्रयासों और मजबूत कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को मिली राष्ट्रीय पहचान बताया है।