
रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालू लदे हाइवा और दूसरे वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हाइवा चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से चालक और खलासी के शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।