देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल संतोष गंगवार, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागतBy Mid Time Bureau Sat, 10 October 2026 03:59 PM

देवघर: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार, 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल संतोष गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

वहीं, राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अब सभी की नजरें उनके निर्धारित कार्यक्रमों पर टिकी हैं।