
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह शामिल थे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।