
रांची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 62 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह 12 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे घर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने धुर्वा थाना में लिखित आवेदन देकर महिला को खोजने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, लापता महिला के पति का नाम अशोक कुमार सराकी बताया गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द महिला का पता लगाने की अपील की है।
लापता महिला का हुलिया: महिला की उम्र करीब 62 वर्ष, रंग सावला और लंबाई लगभग छह फीट बताई गई है। परिजनों ने महिला की तस्वीर भी आवेदन के साथ संलग्न की है, ताकि पहचान करने में मदद मिल सके।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो संबंधित परिवार या पुलिस को सूचित करें।