
रांची: ऐतिहासिक राजी पड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मुड़मा जतरा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।
मुड़मा जतरा आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। हर वर्ष इस जतरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आदिवासी समाज के लोग शामिल होते हैं। वर्ष 2026 के आयोजन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
