BIT मेसरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहBy Mid Time Bureau Sun, 01 November 2026 05:24 PM

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से रिम्स एवं अन्य अस्पतालों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया, जिससे 400 से अधिक यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दूसरों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

वहीं, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओ.पी. पांडेय ने रक्तदान को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान के जरिए कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीत कुमार, डॉ. संजीव तिवारी, डॉ. अभिजीत नाग, डॉ. प्रांजल कुमार और डॉ. सुमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पुरुषोत्तम, महासचिव आनंद, संयुक्त सचिव रितेश और सौरव सहित अन्य कार्यकारी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।