
Chandil: मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पहली बार अपने मामा के घर पहुंचे। चांडिल प्रखंड के धातकीडीह गांव में परिवार के साथ उन्होंने संताल आदिवासी समाज की पारंपरिक रस्में पूरी कीं। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, भाभी सीता सोरेन और परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहे।
संताल समाज में मां के निधन के बाद संतानों के मामा के घर पहुंचकर शोक निवारण की रस्में निभाने की परंपरा है। इसमें दातुन-पानी समेत कई पारंपरिक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। हेमंत सोरेन भी इसी सामाजिक परंपरा का निर्वहन करने धातकीडीह पहुंचे।
थी। मां के निधन के बाद मामा के घर पहुंचकर हेमंत सोरेन ने परिवार और कुटुंब के साथ संताल समाज की इस पारंपरिक रीति को पूरा किया।