अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराया गया, रात में टेंट लगाकर बाहर बैठीं पूर्व विधायक!By Mid Time Bureau Sat, 07 November 2026 11:06 PM

झारखंड की राजधानी रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। शनिवार को सेक्टर-3 स्थित उनके सरकारी आवास को खाली कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में अंबा प्रसाद ने अपने धुर्वा स्थित आवास के बाहर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने उनके आवास को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से आवास खाली कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जबकि अंबा प्रसाद अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या रुख सामने आता है।